नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: राजभवन और सरकार के बीच मतों में टकराव बढ़ा, मंत्री अकबर-चौबे अचानक पहुंचे राजभवन

 बड़ी खबर: राजभवन और सरकार के बीच मतों में टकराव बढ़ा, मंत्री अकबर-चौबे अचानक पहुंचे राजभवन
Share

रायपुर। राजभवन और राज्य सरकार के बीच चल रहे मतभेदों के बीच आज्ज अचानक प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजभवन पहुंचे हैं। दोनों मंत्रियों ने आज राज्यपाल से सुबह मिलने का समय मांगा था। राज्यपाल ने उन्हें साढ़े बारह बजे का समय दिया था। मंत्रियों की राज्यपाल अनसुईया उइके के साथ हुई मुलाकात में राजभवन के नए सचिव अमृत खलको को ज्वाईन करने से रोक दिए जाने के मामले पर बातचीत हुई।

 
बता दें कि राज्य सरकार ने सोनमणि बोरा को हटाकर खलको को सचिव और केडी कुंजाम को संयुक्त सचिव बनाया था। लेकिन, राज्यपाल इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हेें पूर्णकालिक सचिव चाहिए। राज्यपाल के इस पत्र का सरकार की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मरवाही रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए ये जरूर कहा है कि सभी को संविधान की सीमा में रहकर कार्य करना चाहिए।

 
उधर, संकेत हैं कि सचिव सोनमणि बोरा आज राजभवन से रिलीव हो जाएं। उन्होंने कल राज्यपाल से आग्रह किया था कि उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाए। आज भी वे राज्यपाल से मुलाकात किए हैं। समझा जाता है कि शाम तक उन्हें राजभवन से रिलीव कर दिया जाए।


Share

Leave a Reply