BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: राजधानी के कटोरा तालाब स्थित पोहा पाइंट में इस कारण निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने ठोका जुर्माना और दी चेतावनी

बड़ी खबर: राजधानी के कटोरा तालाब स्थित पोहा पाइंट में इस कारण निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने ठोका जुर्माना और दी चेतावनी
Share

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जनशिकायत मिलने पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर श्रीवास्तव, जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री विरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 4 के तहत आने वाले पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के कटोरा तालाब मुख्य मार्ग स्थित पोहा पाइंट खाद्य दुकान का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया।

पढ़ें : कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाओं और इंजेक्शनों के बड़े ज़ख़ीरे को धर दबोचा, एसपी ने किया खुलासा 

जोन 4 कमिश्नर श्री मिश्रा द्वारा जोन 4 की स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित किये गये प्रत्यक्ष अवलोकन के दौरान नगर निगम स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त जनशिकायत स्थल पर पूरी तरह सही मिली एवं पोहा पाइंट के कर्मचारी बिना मास्क, ग्लब्स के काम करते पाये गये एवं वहां भारी गंदगी मिलने पर निगम जोन 4 कमिश्नर ने संबंधित खाद्य विक्रेता को भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए 2500 रूपये का जुर्माना किया एवं दोबारा इसकी पुनरावृत्ति होने पर व्यवस्था सुधारने नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्यवाही की चेतावनी संबंधित व्यवसायी को दी। इस प्रकार प्राप्त जनशिकायत का जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन स्तर पर आयुक्त के आदेशानुसार एवं निगम के जोन 4 कमिश्नर के निर्देशानुसार त्वरित निदान किया गया। 


Share

Leave a Reply