BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: शराब पीकर वाहन चला रहे चालक ने तीन बाइक समेत छह लोगों को मारी ठोकर, तीन की हालत गंभीर

 बड़ी खबर: शराब पीकर वाहन चला रहे चालक ने तीन बाइक समेत छह लोगों को मारी ठोकर, तीन की हालत गंभीर
Share

कोरबा। शराब पीकर वाहन चला रहे चालक ने तीन बाइक समेत छह लोगों ठोकर मार दी। घायलों को उपचार के लिए हास्पिटल में दाखिल कराया गया है। इनमें तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वाहन समेत भाग रहे चालक को घटनास्थल से तीन किलोमीटर कुछ युवकों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया।

 
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टीपी नगर क्षेत्र स्कार्पियों वाहन में चालक समेत चार युवक सवार थे। टीपी नगर से गुरूघासीदास चौक होते हुए वाहन बुधवारी की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि वाहन की काफी तेज थी और चालक से वाहन नियंत्रित नहीं हो रहा था। इस बीच चालक ने तीन बाइक सवार, पैदल जा रहे एक व्यक्ति समेत छह लोगों को ठोकर मार दिया। घटना के दौरान वाहन पंचर हो गया। इसके बावजूद चालक तेज गति से घटनास्थल से भाग निकला। बाल्को जाने वाले मार्ग में पथर्रीपारा के समीप कुछ लोगों ने वाहन को रोका, तब वाहन में सवार में तीन युवक भाग निकले पर चालक को पकड़ लिया। घायलों को उपचार के लिए हास्पिटल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। इधर मानिकपुर पुलिस ने घायलों की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ मामला कायम किया है।


Share

Leave a Reply