छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: आरक्षक की फेसबुक आईडी को हैक कर एम्बुलेंस कर्मचारी से 46 हजार की ठगी

बड़ी खबर: आरक्षक की फेसबुक आईडी को हैक कर एम्बुलेंस कर्मचारी से 46 हजार की ठगी
Share

धमतरी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक के फेसबुक आईडी को हैक कर उसके फेसबुक फेंड 108 एम्बुलेंस के पायलेट से 46 हजार रूपए की ठगी हो गई है। ठगे जाने का अहसास होने पर पायलट ने थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

लोगों को ठगने के लिए सायबर क्राइम के जानकार नया नया तरीका इजाद करते हैं। अब लोगों का फेसबुक आईडी हैक कर उनके ही करीबियों से पैसे की डिमांड की जाने लगी है, जो जागरूक होते हैं वे शंका के आधार पर पैसा ट्रांसफर नहीं करते। जो भावना में बह जाते हैं, वे ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक डिगेश शर्मा की फेसबुक आईडी 2 दिन पहले हैक हो गई है। जिसकी सूचना डिगेश ने अपने परिचितों को दी है। इस बीच 12 फरवरी की सुबह उनके फेसबुक फे्रंड धमतरी 108 एम्बुलेंस में पायलट परमजीत सिंह को मैसेज प्राप्त हुआ कि उनके जीजा की तबीयत खराब है। पैसे की जरूरत है। परमजीत ने यहां पर सतर्कता नहीं दिखाई और दिए नंबर पर गुगल पे के माध्यम से हजारों रूपए दे दिये। परमजीत ने बताया कि पहले जिस व्यक्ति को पेमेंट करना था, उसका फोन आया। फिर उसके बाद उन्हें 1 रूपए, 2 रूपए, 500 रूपए करते करते 32500 रूपए चंद मिनटों में दे दिया। थोड़ी ही देर में हैकर ने उसके अकाउंट से 13500 रूपए निकाल लिए। ठगे जाने का अहसास होने पर बैंक जाकर अकाउंट ब्लाक करवाया। शनिवार को थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर ठगे जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

 



Share

Leave a Reply