नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: हाईकोर्ट ने लगाई सीजीपीएससी मेंस पर रोक, जानिए क्या है वजह

 बड़ी खबर: हाईकोर्ट ने लगाई सीजीपीएससी मेंस पर रोक, जानिए क्या है वजह
Share

बिलासपुर/रायपुर। 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हाई कोर्ट ने परीक्षा में आगामी आदेश तक रोक लगाई है। 2020 के प्री में पूछे गए 8 प्रश्नों को लेकर दायर की गई याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए, अगले आदेश तक परीक्षा पर रोक लगाई । 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की मुख्य परीक्षा 18 अक्टूबर से होने वाली थी। सीजीपीएससी प्री में पूछे गए 8 प्रश्नों को लेकर 24 स्टूडेंट्स ने जनहित याचिका दायर की थी, जिस पर आज सुनवाई करते हुए जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बेंच ने पीएससी मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने का आदेश जारी किया । इस फैसले के बाद परीक्षार्थियों में संशय का विषय बन गया है | 

पीएससी की अधिसूचना के मुताबिक मुख्य परीक्षा 18 से 21 अक्टूबर होने वाली थी। इसके लिए रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लेकिन बिलासपुर हाई कोर्ट ने आज आदेश जारी करते हुए मुख्य परीक्षा पर रोक लगाई है।


Share

Leave a Reply