लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर: घर में घुसकर महिला की टंगीया मारकर की हत्या, जानिए क्या थी इस हत्या के पीछे की रंजिस

 बड़ी खबर: घर में घुसकर महिला की टंगीया मारकर की हत्या, जानिए क्या थी इस हत्या के पीछे की रंजिस
Share

जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के ग्राम केशलूर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की बीती रात एक व्यक्ति ने एक महिला के घर घुसकर उसकी हत्या कर दी है।
 
 
घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी में जुट गई है। 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार यह मामला परपा थाना क्षेत्र के ग्राम केशलूर का है जहां चर्च पारा निवासी सोनी (45) मंगलवार की रात अपने घर में अपनी बेटी के साथ सो रही थी। तभी अचानक करीब 11 बजे गांव में ही रहने वाला सोन सिंह नामक एक व्यक्ति अचानक महिला के घर आ धमका, जिसके बाद सोन सिंह और सोनी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया।
 
 
आक्रोश में आकर सोन सिंह ने सोनी के सिर पर टंगीया से हमला कर दिया.इस हमले के बाद सोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी सोन सिंह फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए मेकॉज रवाना कर दिया है।

सूत्रों की माने तो बताया गया कि आरोपी सोन सिंह की बेटी ने मृतिका सोनी के बेटे के साथ भागकर शादी कर ली है और दोनों ही अभी लापता है। शायद इसी बात को लेकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा, लेकिन फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की पतासाजी में जुट गई है। 


Share

Leave a Reply