नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: लॉकडाउन में नहीं हुई शादी तो प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 बड़ी खबर: लॉकडाउन में नहीं हुई शादी तो प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Share

कोरिया। कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा हैं कि दोनों एक दूसरों को बेहद प्रेम करते थे और कुछ दिनों बाद दोनों की शादी भी हीने वाली थी। इस बीच दोनों ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक घटना 26 अक्टूबर की जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तरतोरा की है। तरतोरा निवासी मृतक युवक राजभान सिंह (19) का प्रेम संबंध कुछ सालों से मोहन टोला की रहने वाली युवती कुमारी संतोषी सिंह (20) से था। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिजानों को भी थी पीछले साल ही दोनों की शादी भी तय हुई थी, लेकिन लाॅकडाउन होने के कारण शादी रूक गयी थी। सोमवार को दोनों अचानक घर से गायब हो गये, जिसके बाद दोपहर साढे़ तीन बजे के आसपास दोनों का शव तरतोरा के बहेराडोर जंगल में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों और जनकपुर थाना को दी। घटना स्थल में शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

इधर घटना के संबध में बताया जा रहा है कि शादी नहीं होने से दोनो प्रेमी युगल काफी दुखी थेे और इसी वजह से इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्डम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और जांच जारी है। वहीं दोनों के परिजनों का इस घटना के बाद से ही रो रोकर बुरा हाल है।
 


Share

Leave a Reply