बड़ी खबर: सांसद पीएल पुनिया गिरफ्तार, हाथरस में हुई हैवानियत को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
रायपुर। राज्यसभा सदस्य व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया सहित कांग्रेसजनों को दिल्ली पुलिस ने राजीव चौक में गिरफ्तार किया है। सांसद पीएल पुनिया के साथ पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, पूर्व सांसद उदित राज और दिल्ली महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में कांग्रेस का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारी दी गई। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं को मंदिर मार्ग थाने में लाया गया। सारे गिरफ्तार कांग्रेसी नेता इस समय मंदिर मार्ग थाने में मौजूद रहे।
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को गांव के ही कुछ ऊंची जाति के युवाओं ने एक दलित युवती को हवस का शिकार बनाया था। इस दौरान उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की, आरोपियों ने पीड़िता की चीभ काट दी और रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी इसके अलावा पीड़िता को गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई थी। जिसके बाद गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में कांग्रेस आज दिल्ली में प्रदर्शन कर रही थी।




