BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 बड़ी खबर: रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में मामूली विवाद के चलते में सोमवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना रेलवे स्टेशन गुरुद्वारे के पास की है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर लिया है। मृतक टिकारापारा का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये पूरा मामला गंज थाना इलाके का है। 

जानकारी के मुताबिक, गुरुदवारे के पास स्कार्फ मांगने के नाम पर महेश यादव और शंकर महानंद के बीच विवाद हुआ। इसी बीच तैश में आकर महेश ने शंकर पर कैंची से हमला बोल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों को हत्या की जानकारी सुबह हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच `पड़ताल के बाद आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी निगरानीशुदा बदमाश है। कई मामले मैं जेल जा चुका है। 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात लगभग 1 बजे रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा के सामने टिकरापारा निवासी युवक शंकर महानंद की हत्या हुई है। मृतक और आरोपी दोनों ही पूर्व परिचित थे। घटना कै वक़्त आरोपी नशे मैं था। मृतक शंकर महानंद 2 सै 3 दिन पहले आरोपी से फेस स्कार्फ लिया था, आरोपी दवारा वापस मांगे जाने पर शंकर ने देने सै इंकार कर दिया, जिससे आरोपी आक्रोश में आकर धारदार कैंची गले मैं घुसा दिया। युवक शंकर महानंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम दैने के बाद आरोपी मौके सै फरार हो गया था। गंज थाना को हत्या की सूचना सुबह हुई। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
 
जयस्तंभ चौक पर भी हुई थी हत्या 
कुछ दिन पहले जयस्तंभ्र चौक के पास जगदपुर के एक कारोबारी की मामूली विवाद मैं सरेराह हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया गया था। बाकायदा हत्या के बाद राजधानी के आला पुलिस अधिकारियों की बैठक की गई थी। इसमैं एसएसपी ने देर पुलिसिंग करने और इस तरह की घटना में लगाम लगाने की सख्त निर्देश दिए थे। वहीं बैठक के हफ्ते भर बाद ही एक और हत्या हो गई।  पुलिस लगातार तीन दिन सै अभियान चला रही है। पिछले पांच साल के चाकूबाजी के मामले खंगाल रही है। आरोपियों के घर चेतावनी दी जा रही है। उनकी तलाश भी जा रही है। इसके बावजूद ये घटना हो गई।


Share

Leave a Reply