BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : इस जगह जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, एसपी सुनील शर्मा ने की खबर की पुष्टि

बड़ी खबर : इस जगह जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, एसपी सुनील शर्मा ने की खबर की पुष्टि
Share

सुकमा। आज सुबह चिंतागुफा थानाक्षेत्र के पदमगुड़ा में कार्रवाई के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की सुबह से मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से चल रही गोलीबारी में दो नक्सली मारे गए हैं, जबकि कई और नक्सलियों के घायल होने की खबर है। खबर की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की।
जानकारी के मुताबिक चिंतागुफा थाने व आस-पास के कैंपों से जिला बल के नेतृत्व में सीआरपीएफ 150 व 131 बटालियन, डीआरजी व एसटीएफ के करीब 200 जवान पदमगुडा की तरफ रात में रवाना हुए थे। सुबह गांव के पास जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। इधर, जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार सुबह नौ बजे तक मुठभेड़ जारी थी, जिसमें दो नक्सली मारे जाने की खबर है।
जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। खबर की पुष्टि करते हुए एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ चल रही है। सर्चिंग करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितने नक्सली मारे गए हैं और कितने घायल हैं। इलाके से नक्सली प्रभाव को खत्म करने के लिए सुरक्षाबल के जवान लगातार सर्चिंग और कॉम्बिंग करते रहते हैं।
बीते दिनों में कई नामी नक्सलियों को मार गिराया गया है और पुलिस की लोन वर्राटू योजना से भी कई नक्सलियों ने हथियार छोड़ दिया है। इसके अलावा पुलिस-प्रशासन की मदद से नक्सलियों के खिलाफ स्थानीय लोगों को शिक्षित और जागरूक भी किया जा रहा है।
 



Share

Leave a Reply