बड़ी खबर: अब कंटेनमेंट जोन के बाहर समाजिक, धार्मिक और मनोरंजन समेत अन्य गतिविधियों को गाइडलाइन के साथ मिली अनुमति
रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कोरोना ब्लास्ट लगातार जारी है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए लगाए गए पाबंदो में अब ढील दिखाई नजर आ रही है। पहले की तरह अब मॉल, ऑटो-रिक्सा, बस, इत्यादि भी अब खुल गए है। इसी कड़ी में कंटेनमेंट जोन के बाहर अब समाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, मनोरंजन और खेल कूद समेत अन्य गतिविधियों को अनुमति मिल गई है। ये आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जारी किया है और सभी विभागों के सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर, विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए है। और कहा गया है कि जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कंटेनमेंट जोन के बाहर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि कोरोना काल के चलते पिछले 7 महीनों से इन सभी कार्यक्रमों में प्रतिबंध लगाया गया था।




