नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: आज इंदिरा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री बघेल देंगे प्रदेश के तीन बड़े शहरों में एक और नई सौगात

 बड़ी खबर: आज इंदिरा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री बघेल देंगे प्रदेश के तीन बड़े शहरों में एक और नई सौगात
Share

रायपुर। आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है और इस मौके पर रायपुर समेत प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह साढ़े 10 बजे देश की पहली महिला स्पेशल क्लीनिक `दाई-दीदी क्लीनिक` का शुभारंभ करेंगे। जिसमें महिला डॉक्टर और स्टॉफ.. महिलाओं का निःशुल्क इलाज करेंगी।

प्रदेश के तीन बड़े शहरों रायपुर, भिलाई एवं बिलासपुर में इस क्लीनिक की शुरूआत की जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर इंदिरा गांधी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर में खनिज विकास निगम के नए कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5 से 6 बजे तक रायपुर में कृषि विश्वविद्यालय के पास चार एकड़ जमीन में साढ़े 17 करोड़ की लागत से बनने वाले टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण का भूमिपूजन भी करेंगे। इसके बाद खरोरा-तिल्दा मार्ग पर 555 हेक्टेयर में विकसित इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा का लोकार्पण करेंगे।


Share

Leave a Reply