BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: नवरात्रि में रतनपुर माँ महामाया के दर्शन पर मंदिर ट्रस्ट ने लगाईं रोक, भक्त ऐसे कर सकेंगे दर्शन

 बड़ी खबर: नवरात्रि में रतनपुर माँ महामाया के दर्शन पर मंदिर ट्रस्ट ने लगाईं रोक, भक्त ऐसे कर सकेंगे दर्शन
Share

बिलासपुर। महामाया मंदिर रतनपुर में नवरात्रि के दौरान आम श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पायेंगे। उनके लिये एलईडी स्क्रीन और सोशल मीडिया के जरिये लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। इस सम्बन्ध में निर्णय जिला प्रशासन और महामाया मंदिर ट्रस्ट समिति की बैठक में लिया गया।
 
 
कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने बैठक में कहा कि नवरात्रि पर्व के सामान्य दिनों में भी 150 से 200 जवानों की ड्यूटी मंदिर क्षेत्र में लगाने की जरूरत पड़ती है। नवरात्रि के दौरान यदि कोरोना संक्रमण के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए दर्शन की व्यवस्था कर भी दें तो 400 से 500 जवानों की नौ दिनों तक व्यवस्था करनी पड़ेगी। इतनी अधिक संख्या में बल नहीं लगाया जा सकता और न ही यह सुनिश्चित किया जा सकता कि अधिक बल लगाने के बाद सोशल डिस्टेंस की व्यवस्था निश्चित तौर पर बनी रहेगी।
 
 
मालूम हो कि शारदेय नवरात्रि का पर्व 16 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। हर वर्ष नवरात्रि के दोनों पर्व पर लाखों लोग महामाया दर्शन के लिये रतनपुर पहुंचते हैं। सामान्य अवसरों पर यहां 25-30 हजार ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किये जाते हैं। कोरोना संकट के कारण बंद किये गये मंदिरों को दर्शन के लिये कुछ समय पहले खोला गया है। निश्चित दूरी पर रहते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन की छूट फिलहाल मिली हुई है। नवरात्रि के दौरान इस पर पूरी तरह रोक लगी रहेगी।
 
 
आज रखी गई बैठक में मंदिर ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोंथलिया, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे।

मैनेजिंग ट्रस्ट्री सुनील सोंथलिया ने बैठक के बाद बताया कि मुख्य द्वार व प्रमुख स्थानों पर एलईडी टीवी के द्वारा मंदिर व ज्योति कलश कक्ष का जीवंत प्रसारण किया जायेगा। यह प्रसारण महामाया मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट, फेसबुक पेज, ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करने की योजना बनाई जा रही है। इस बार भंडारा, प्रसाद वितरण, श्रीमद् भागवत कथा आदि कार्यक्रम नहीं रखे जायेंगे। ज्योति कलश स्थापित करने वालों को भी ऑनलाइन ही दर्शन करना होगा।
 
 
ज्ञात हो कि मंदिर खुलने के कुछ समय बाद परिसर के बाहर स्थित करीब 75 दुकानों को नरियल व पूजा सामग्री बेचने की छूट दी गई थी। प्रसाद मंदिर परिसर के बाहर ही अर्पित करने की छूट थी। नवरात्रि के दौरान इस पर भी रोक लग जायेगी। चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान लॉकडाउन के कारण महामाया मंदिर सहित जिले के सभी मंदिरों को पूरी तरह बंद रखा गया था। इस बार महामाया मंदिर में प्रत्यक्ष दर्शन पर रोक के कारण रतनपुर स्थित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं के कम पहुंचने की संभावना है।


Share

Leave a Reply