बड़ी खबर: राज्य सरकार ने आईएएस स्तर के दो अधिकारियों के प्रभार में की फेरबदल
रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस स्तर के दो अधिकारियों का प्रभार बदला है। एके टोप्पो को आयुक्त रायपुर सहित दुर्ग संभाग का प्रभार सौपा गया है। वहीं रायपुर आयुक्त जीआर चुरेन्द्र को बस्तर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। उक्त आदेश सचिव सामान्य प्रशासन विभाग कमलप्रीत सिंह ने जारी किया है।




