BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: मैनपाट में जबरदस्त विस्फोट, कई लोग गंभीर रूप से घायल

बड़ी खबर: मैनपाट में जबरदस्त विस्फोट, कई लोग गंभीर रूप से घायल
Share

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में मंगलवार को बालको  प्रबंधन की लापरवाही के चलते जबरदस्त बारूदी विस्फोट हुआ। इस घटना में कई लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीं इस हादसें में आसपास रखे कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए है।

जानकारी के अनुसार उक्त विस्फोट बालको स्टाफ द्वारा बारूद के नष्टीकरणनके दौरान ब्लास्ट हुआ। इस दौरान एक्सपर्ट समेत कई अधिकारी मौके पर थे। इस दौरान एक के बाद एक कई ब्लास्ट हो रहे थे। एक विस्फोट इतना भयानक हुआ कि धमाके की आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इधर इस ब्लास्ट की चपेट में वो लोग आ गए जो मौके से कुछ दूरी पर थे। विस्फोट के दौरान आसपास की गाडिय़ां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बताया जा रहा है कि बालकों के अधिकारियों की लापरवाही और गैर जिम्मेदराना रवैया के कारण उक्त हादसा हुआ है। इस संबंध में जानकारी मिली है कि बालकों की बाक्साइड खदान के लिए भारी मात्रा में बारूद यहां, कई महीनों से रखा हुआ था । खदान बंद होने की वजह से बालकों प्रबंधन ने उसे अन्यत्र परिवहन करने के बजाये नष्ट करने का फैसला लिया था। इसी कि चलते बारूद के नष्टीकरण के दौरान उक्त हादसा हो गया। 


Share

Leave a Reply