बड़ी खबर: कोरोना से आदिवासी नेता का निधन, एम्स रायपुर में चल रहा था इलाज
रायगढ़। क्षेत्रवासियों के लिए दुखद खबर है। धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रहे ओमप्रकाश राठिया का बुधवार रात्रि 9 बजे निधन हो गया। राठिया का एम्स रायपुर में इलाज चल रहा था।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। जिसके बाद इलाज के लिए रायगढ़ गए थे। डॉक्टरों की सलाह के बाद में उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया था। जहाँ बुधवार रात्रि 9 बजे उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।




