BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: नकली हीरा व सेंथेटिक पत्थर बेचने के फिरार में दो गिरफ्तार, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज

 बड़ी खबर: नकली हीरा व सेंथेटिक पत्थर बेचने के फिरार में दो गिरफ्तार, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
Share

भिलाई। नकली हीरा व सेंथेटिक पत्थर बेचने के फिराक में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 नग सफेद पत्थर के टूकड़े मिले। आरोपियों को डूप्लीकेट हीरे बेचने के संदेह में हिरासत में लेकर पुछताछ कर उनके खिलाफ धारा 34,420,511 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना छावनी जिला दुर्ग निवासी दुर्गेश पुरी ने छावनी थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 17 जनवरी को दोपहर 3 बजे प्रार्थी के ज्वलवर्स जवाहर मार्केट भिलाई स्थित दुकान में दो व्यक्ति आये जो एक पुडिय़ा निकाले जिसमें 7 नग हीरे के जैसे छोटे-छोटे टूकड़े थे। उनके पास एक और पैकेट था इसमें 10 से 11 पिस पत्थर थे जिन्हें आरोपियों ने बेचने आये है बोलने पर बिल मांग करने पर उन्होंने अपना आधारकार्ड दिया जिसमें उनका नाम डेरहा जांगड़े व गितेश मिरी लिखा हुआ था। आरोपियों पर संदेह होने पर उनके द्वारा दिखाये सामान खरीदने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों चले गए इसकी शिकायत पर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दोनों आरोपियों को संदेह के आधार पर जवाहर मार्केट थाना छावनी के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 7 नग सफेद रंग की छोटे-छोटे पत्थर के टूकड़े मिले। आरोपी के पास से प्राप्त हीरे व पत्थर को राज्य रत्न विज्ञान संस्थान रायपुर से परीक्षण कराया गया जिसके बाद विशेषज्ञ एसएस पण्डित के द्वारा सेंथेटिक पत्थर का होने की रिपोर्ट मिलने पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया गया है। 


Share

Leave a Reply