BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: एक्टिवा सवार दो भाइयों को ट्रक ने कुचला, बड़े की मौत छोटा गंभीर रूप से घायल

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: एक्टिवा सवार दो भाइयों को ट्रक ने कुचला, बड़े की मौत छोटा गंभीर रूप से घायल
Share

भिलाई। ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद एक्टिवा फंसकर 20 मीटर तक घिसटती चली गई और ट्रक बिजली के खंभे से जा भिड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के शव को बाहर निकाला। हादसा भिलाई-3 थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जामुल क्षेत्र के खेरथा निवासी महेंद्र पटेल (55) और लालाराम पटेल एक्टिवा से रात करीब 10.30 बजे दुर्ग की ओर आ रहे थे। अभी वो चरोदा हनुमान चौक के पास पहुंचे ही थे कि रायपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके चलते लालाराम उछल कर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि महेंद्र एक्टिवा में ही फंसा रहा गया।

ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरा बिजली का पोल-
टक्कर से एक्टिवा भी ट्रक में आगे फंस गई और करीब 20 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर सड़क पर जा गिरा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।


Share

Leave a Reply