नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: दर्दनाक सड़क हादसे में स्टेट स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी समेत दो युवक की मौत

 बड़ी खबर: दर्दनाक सड़क हादसे में स्टेट स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी समेत दो युवक की मौत
Share

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में जबरदस्त भिडंत हुई है। इस हादसे में एक स्टेट स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी समेत दो युवक की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल है।
 
 
घायल मरीजों का भैरमगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त खिलाड़ी अंतरराज्यीय क्रिकेट स्पर्धा खेलकर लौट रहे थे।
 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- जगदलपुर निवासी दो क्रिकेट खिलाड़ी अविनाश (अक्कू) और करनदीप अंतरराज्यीय क्रिकेट स्पर्धा खेलकर बीजापुर से जगदलपुर वापस जा रहे थे। इसी दौरान नकुलनार निवासी मोहन लेकामी (26 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ कुटरू के पेदुमपाल जा रहे थे। तभी मातवाड़ा के मोड़ पर यह भयानक सड़क हादसा हो गया।
 
 
हादसे इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक में सवार सभी लोग इधर-उधर फेंका गए। इस बाइक दुर्घटना में राज्य स्तर के खिलाड़ी अविनाश की घटना स्थल पर मौत हो गई। दूसरे बाइक में सवार मोहन लेकामी ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा महिला और दूसरा खिलाड़ी करनदीप गंभीर रूप से घायल हैं। महिला भैरमगढ़ अस्पताल और करनदीप का मेकाज में इलाज जारी है। 


Share

Leave a Reply