BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

इस घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
Share

रायपुर डी. के. मोबाइल शाप नाम के दुकान में बीते 17 जनवरी को आधी रात अज्ञात चोरो ने दुकान शटर को खोल कर वह रखे वीवो, ओप्पो, सैमसंग, और करीब 14 नाग मोबाइल फ़ोन को चोरी कर ले गए। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 17/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उरला थाना ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम का गठन किया गया घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए अज्ञात आरोपीयो की तलाश जारी कर टीम ने आरोपी कुणाल कुमार पाण्डेय को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने अन्य दो साथी रोशन कुमार एवं आलोक कुमार चैधरी के साथ मिलकर मोबाईल दुकान में नकबजनी की उक्त चोरी की घटना को स्वीकार किया। जिस पर टीम ने घटना में शामिल आरोपी रोशन कुमार एवं आलोक कुमार चैधरी को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी आरोपी कुणाल कुमार पाण्डेय की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक बी आर/31/पी /8311 में वैशाली बिहार से रायपुर आये थे एवं घटना को नकबजनी की उक्त वारदात को अंजाम देकर पुनः कार से वैशाली बिहार फरार हो गये। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की अलग - अलग कंपनियों के 10 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक बी आर/31/पी /8311 जिनकी कुल कीमत लगभग 7,00,000/- रूपये जप्त किया। आरोपियों को ट्रांजिट रिमाण्ड में रायपुर में लाया गया है। आरोपी रोशन कुमार पहले भी चोरी एवं लूट के प्रकरण में तथा आरोपी कुणाल कुमार मारपीट के प्रकरण में जिला वैशाली से जेल निरूद्ध रह चुके है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना उरला में अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी रोशन कुमार पिता स्व0 ललित सिंह उम्र 25 साल निवासी हरपुल मुकुंद थाना राजापाकर जिला वैशाली बिहार। आलोक कुमार चैधरी पिता वीरशंकर चैधरी उम्र 24 साल निवासी शाहपुर थाना तिसिऔता जिला वैशाली बिहार। कुणाल कुमार पाण्डेय पिता हरेन्द्र पाण्डेय उम्र 26 साल निवासी हरपुल मुकुंद थाना राजापाकर जिला वैशाली बिहार हैं  



Share

Leave a Reply