छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़: ग्रामीणों के विरोध के बावजूद फरार 04 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लाया गया

 छत्तीसगढ़: ग्रामीणों के विरोध के बावजूद फरार 04 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लाया गया
Share

सुकमा। जिले में ग्राम पंचायत बुडदी के काकडीआम से फरार 04 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पुलिस के मदद से पकड़कर जिला कोविड अस्पताल लाया गया है। विदित हो कि स्वास्थ्य अमले की टीम गांव से इन लोगों को लाने के लिए गई थी, इस दौरान ये लोग जंगल की ओर भाग गए थे, जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा इनके विरूद्ध एफईआर दर्ज करवाया गया। इसके बाद आज पुलिस गांव पहुंची और चारों पॉजिटिव मरीज को पकड़ कर लाया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार चारों पॉजिटिव मरीज को लाने के लिए गए अधिकारियों पर ग्रामीणों ने रोष जताया। वहीं केरलापाल इलाके के सामसट्टी में कोविड पॉजिटिव एक मरीज को अस्पताल लेकर आने से ग्रामीण मना कर रहे थे। किसी तरह से अधिकारियो ने पुलिस के मदद से कोविड मरीजों को अस्पताल लाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि अस्पतालों में कोरोना के नाम से इलाज के दौरान मौत हो जाती है। इसलिए ग्रामीण मरीजों को ले जाने का विरोध करने लगे हैं। अधिकारियों के समझाई के बाद ग्रामीण किसी तरह से मान गए, लेकिन ग्रामीणों ने इन मरीजों के सपंर्क में आने वाले लोगों ने कोविड जांच कराने से मना कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोविड जांच करने पर पॉजिटिव ही आता है इसलिए जांच नहीं करने की बात कह रहे हैं।  तहसीलदार प्यारेलाल नाग ने बताया कि यहां के लोगों को लगातार समझाने की प्रयास किया जा रहा है।


Share

Leave a Reply