छत्तीसगढ़: राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को मिली नई पदस्थापना
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। इंदिरा देहरी को संयुक्त कलेक्टर राजनांदगॉंव, सीपी बघेल अपर परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। वहीं जगन्नाथ वर्मा को डिप्टी कलेक्टर रायपुर पदस्थ किया गया है।




