BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक ही पत्तल में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत, ​7 आरोपी गिरफ्तार

 एक ही पत्तल में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत, ​7 आरोपी गिरफ्तार
Share

कोण्डागाव।  जिले की पुलिस ने आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट से घायल रामिन्दर सिह नेताम का उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने से हत्या के आरोप में 07 आरोपियों जगदेव नेताम, परवीन नेताम, माटाराम नेताम, श्रवण कुमार नेताम, दिलीप नेताम, सोमन नेताम एवं ईश्वर नेताम को घटना कारित करने का अपराध सबूत पाये जाने से उक्त आरोपीगणो को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 27 अप्रेल 2021 को ग्राम लजोडा में मडियाराम की मृत्यु की क्रियाकम मे पूरे परिवार के सदस्य उपस्थित थे। सभी लोग खाना खा रहे थे, मृतक रामिन्दर सिह नेताम और उग्रसेन नेताम दोनों एक ही पतल में खाना खा रहे थे। उसी समय परविन नेताम ने रामिन्दर नेताम एवं उग्रसेन को तुम लोग साले जानवर जैसा खाना खा रहे हो बोला तो रामिन्दर बोला कि चाचा भतीजा एक ही पतल मे खाना खा रहे है, तो इसमे क्या गलत है। मैं जानवर हूं कि इंसान हूं मुझे जानवर क्यो बोल रहे हो, इसी बात पर रामिन्दर नेताम के साथ आरोपी जगदेव नेताम परविन नेताम, माटाराम नेताम, श्रवण नेताम, दीलीप नेताम, सोमन नेताम, ईश्वर नेताम, सभी मिलक कमरे के अन्दर लडाई झगड़ा किये।

रामिन्दर कमरे से बाहर आया तब उसकी हत्या करने के नियत से जगदेव नेताम, परविन नेताम, माटाराम नेताम, श्रवण नेताम दीलीप नेताम, सोमन नेताम, ईश्वर नेताम, सभी मिलकर एक राय होकर हाथ, मुक्का से मारपीट कर जमीन में गिरा कर लातों से मारकर चोट पहुंचाये, जिसे उपचार कराने के लिये श्रीबालाजी अस्पताल रायपुर में ले जाकर हेतु भर्ती कराये थे। उपचार के दौरान मारपीट से आई अंदरूनी चोट के कारण 10 मई 2021 को रामिन्दर नेताम की मृत्यु हो गई। 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच पर लिया गया था। जांच के दौरान प्रार्थी एवं गवाहो के कथन, निरीक्षण शव प्राप्त पीएम रिपोर्ट, बेडहेड टिकट क्यूरी रिपोर्ट में जिसमें मारपीट से मृतक के अतडी फटने की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी जगदेव नेताम, परविन नेताम, माटाराम, प्रवण नेताम, ईश्वर नेताम, सोनन नेताम, दिलीप नेताम के खिलाफ धारा 302, 34 भादवि का अपराध घटित करने पाये जाने से प्रार्थी गवाहो के कथन लेखबद्ध कर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


Share

Leave a Reply