छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कोरोना कहर छत्तीसगढ़: थाना प्रभारी, हाईकोर्ट, सिम्स के स्टाफ, जूनियर डॉक्टर समेत 195 नए मरीज

कोरोना कहर छत्तीसगढ़: थाना प्रभारी, हाईकोर्ट, सिम्स के स्टाफ, जूनियर डॉक्टर समेत 195 नए मरीज
Share

बिलासपुर। रविवार को जिले में कोरोना के 195 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमे 122 पुरुष और 73 महिला हैं। इन मरीजों मे तीन साल के बच्चे से लेकर 92 वर्षीय तक के बुजुर्ग संक्रमित हुए है।

नए मरीजों में फिर शहरी क्षेत्र से 156 मरीज, तो वही ग्रामीण इलाकों में बिल्हा ब्लॉक से 14 कोटा से 12, मस्तूरी से 1, तखतपुर से 1, बोदरी के 9 मरीज है, और एक कोरबा जिले का मरीज है। पॉजिटिव मरीजो में हाईकोर्ट कर्मचारी, ओल्ड जस्टिस बंगले, सिम्स स्टाफ, स्टूडेंट्स, एसईसीएल कर्मी के साथ सिविल लाइन, सरकंडा, तोरवा थाने के पुलिसकर्मी, राजस्व विभाग के आरआई भी शामिल है।

संक्रमित मरीज कतियापारा, न्यू लोको कालोनी, चकरभाठा, व्यापार विहार, नंद किशोर विहार 27 खोली, बाबू लाइन कालोनी तितली चौक, विनोबा नगर, विशाल नगर अमेरी, न्यू सरकंडा, साई नगर, वर्मा बिल्डिंग कुदुदंड, सरजू बगीचा, ओम हाईट व्यापार बिहार, गुरुनानक चौक, राधिका विहार, पंजाबी कालोनी दयालबंद, जरहाभाठा, अशोक नगर सरकंडा, विवेका नंर नगर मोपका, कोरोना चौक में तीन, गोड़पारा, आदर्श कालोनी, प्रगति विहार, विवेकानंद नगर मोपका, बंधवापारा सरकंडा,ओम कांर नर्सिंग हाउस, एसईसीएल बसंत विहार, संतोषी चौक गोड़पारा, जैन मंदिर सरकंडा, कपिल नगर, देव नंदननगर, गुरु विहार, कंवची बिल्हा, जोरापारा, चांटीडीह, निराला नगर, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, ग्रीन पार्क सहित अन्य इलाकों में मरीज मिले हैं। इन मरीजो को मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 3085 तक पहुँच गई है। जिनमे 23 मरीजो के डिस्चार्ज के बाद अब तक कोविड से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 1298 तक पहुँच गई है। जबकि अब भी जिले में 1733 एक्टिव मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

रविवार देर रात सरकंडा टीआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है, कि टीआई की तबीयत काफी दिनों से ठीक नही थी। इस बीच रविवार को उनके स्वास्थ्य में अचानक असामान्य बदलाव देखे गए थे। साथ ही उनमें कोविड के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद वह अपनी जांच कराने रविवार को जांच सेंटर पहुँचे जहाँ उनकी एंटीजन किट से कोविड जांच की गई है। जिसमे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में दहशत का मोहल है। आपको बता दें, पूर्व में सरकंडा थाने के एएसआई सहित कई जवान संक्रमित हो चुके है। जिनके संपर्क में होने के बाद ही थाना प्रभारी की रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है।
\
जिले के सबसे बड़े शासकीय हॉस्पिटल सिम्स में कोरोना का कहर अब भी जारी है। जिसमे लागतार सिम्स के मेडिकल स्टाफ सहित कर्मचारी कोविड के चपेट में आ रहे है। इसी कड़ी में रविवार को हॉस्पिटल से 6 मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमे एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट, दो नर्स, एक लैब टेक्नीशियन सहित दो जूनियर डॉक्टर शामिल है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही हॉस्पिटल परिसर में हड़कम्प मच गया है। फिलहाल सभी संक्रमित मरीजो के इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है। हाल ही में हॉस्पिटल के चेस्ट डिपार्टमेंट से मेल और इमरजेंसी वार्ड की 54 वर्षीय स्टाफ भी संक्रमित पाई गई है।

जिले में कोरोना की घुसपैठ से आम जनता वैसे भी त्रस्त है। इस बीच शराब प्रेमियों की नींद उड़ाने कोरोना ने शहर के तीन शराब दुकानों में एंट्री कर दी है। जिसे शराब प्रेमियों में हड़कम्प मच हुआ है। बताया जा रहा है। रविवार को शनिचरी और पुराना बस स्टैंड में कार्यरत्त तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद दोनों ही दुकानों को बंद कर दिया है। वही शनिवार रात मधुबन स्थित शराब दुकान से कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद सभी कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। अबकारी विभाग के आला अफसरों की माने तो शनिचरी और पुराना बस स्टैंड की शराब दुकानें सोमवार से सेनेटाइज होने के बाद खोली जायँगे। वही मधुबन स्थित शराब दुकानों को मंगलवार से पुन: संचालित किया जाएगा।

रविवार को एकबार फिर हाईकोर्ट कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है। कि रविवार को जज के पीएस सहित कुल सात कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले भी कई कर्मचारी संक्रमित हुए थे। अब तक 30 से ज्यादा कर्मचारी कोविड की चपेट में आए हैं। रविवार को जिन सात कर्मचारियों को कोरोना हुआ है उनमें 40, 40 वर्ष की दो महिलाओं के अलावा 40, 42, 30, 47 और 37 वर्षीय पांच पुरुष शामिल हैं।


Share

Leave a Reply