BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना: इन गांवों में कोरोना विस्फोट होने के बाद कलेक्टर ने किया कन्टेनमेंट जोन घोषित

 कोरोना: इन गांवों में कोरोना विस्फोट होने के बाद कलेक्टर ने किया कन्टेनमेंट जोन घोषित
Share

जशपुर। प्रदेश के अधिकांश जिलों में लॉकडाउन के बाद भी लगातार बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिल रहे हैं। इसके साथ कन्टेनमेंट जोन भी बढ़ते जा रहे है। जशपुर जिले के कुछ विकासखंडो में 5 से अधिक मरीज कोरना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इन क्षेत्रों को कलेक्टर महादेव कावरें ने 20 अप्रैल तक कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बारे में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर विकासखंड के कदमटोली में 7 और भागलपुर में 8 व्यक्ति, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम मुड़ापारा, करंगा बहला बस्ती में 6 व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर संबंधित ग्राम के निर्धारित परिधि क्षेत्र को 20 अप्रैल के रात्रि 12 बजे तक के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है इस क्षेत्र में गतिविधियॉं निर्धारित हैं, जिसके तहत अत्यावश्यक सेवाओं जैसे -खाद्य आपूर्ति, आपातकालीन चिकित्सा सेवा को छोड़कर शेष सेवाएं पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। कंटेन्मेंट जोन की निगरानी के लिए लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। प्रभारी अधिकारी से कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी।


Share

Leave a Reply