BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना: रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या हुई कम

 कोरोना: रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या हुई कम
Share

रायपुर। रायपुर जिले में लंबे समय से जारी लॉकडाउन आज समाप्त हो गया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से रेलवे प्रशासन की ओर से अभी भी चुनिंदा यात्री ट्रेने ही संचालित की जा रही है। इससे आम यात्रियों को भारी असुविधा का भी सामना करना पड़ रहा है। 
 
 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत संचालित होने वाली यात्री ट्रेनों की सेवाएं पूरी तरह से कब शुरू होगी यह कहना काफी मुश्किल होगा। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ट्रेनों के सामान्य परिचालन की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। देश के साथ ही प्रदेश में जिस तरह से कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, इससे सामान्य रेल परिचालन की संभावना अक्टूबर माह तक ही संभावित नजर आ रही है। वर्तमान में रायपुर रेल मंडल से होकर गुजर रही यात्री ट्रेनों की संख्या काफी सीमित कर दी गई है।
 
 
मुंबई की ओर से आने वाली यात्री ट्रेनों की हालत यह है कि इसमें रायपुर से रिजर्वेशन काफी कम मिल रही है, गिनती की चल रही यात्री ट्रेनों में बर्थ के हिसाब से ही यात्रियों के कन्फर्म टिकट दिए जा रहे हैं। वर्तमान में केवल गोंदिया से रायगढ़ तक चलने वाली जनशताब्दी ट्रेनों में ही यात्रियों को कन्फर्क टिकट मिल पा रही है। रेलवे सूत्रों की माने तो मुंबई-पुणे की ओर से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सीमित रखने के उद्देश्य से ही सीमित यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल पा रहा है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन भी हो रहा है। रेलवे प्रशासन का पूरा प्रयास है कि यात्रियों के मध्य किसी भी तरह से कोरोना संक्रमण का फैलाव न हो सके, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्टेशनों में भी यात्रियों की सघन जांच-पड़ताल करने के बाद ही उन्हें ट्रेनों में बैठने की इजाजत मिल रही है। 


Share

Leave a Reply