निगम, मंडल और आयोग के उम्मीदवारों को अभी और करना होगा इंतज़ार, जाने वजह
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल और आयोग की शेष सीटों पर कांग्रेसी नेताओं को अभी और इंतज़ार करना पडेगा। इसका प्रमुख कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगातार धुआंदार दौरा और शासकीय कार्यक्रमों में व्यवस्त रहना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को भिलाई, 13 और 14 जनवरी को महाराष्ट्र, 18 और 19 को असम, 21 से फिर बस्तर 26 जनवरी तक और फरवरी में दुर्ग संभाग का दौरा व एक महीने का बजट सत्र होने के कारण अभी 31 मार्च तक सूची जारी होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।




