BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना से मौत: राजधानी में मृतकों के सुरक्षित अंतिम संस्कार के लिए आउटर में कुछ स्थान चिन्हित

 कोरोना से मौत: राजधानी में मृतकों के सुरक्षित अंतिम संस्कार के लिए आउटर में कुछ स्थान चिन्हित
Share

रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमण के बाद मृतकों के अंतिम संस्कार अब शहर के आउटरों में तथा रिहायशी इलाकों से दूर हो सकेगा। इसके लिए आज विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ जिला व नगर निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के आउटरों का निरीक्षण कर कुछ स्थान देखा है। कोविड-19 से होने वाली मौत के बाद मृतकों का यहां स-सम्मान व सुरक्षित ढंग से अंतिम संस्कार किया जा सकता है। 
 
रायपुर पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि आज नगर निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ शहर के आउटरों का भ्रमण किया। संयुक्त टीम ने शहर के आउटरों में और रिहायशी इलाकों से दूर कुछ ऐसे सुरक्षित स्थान चिन्हांकित किया है जहां कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार किया जा सके। शहर के अंदर श्मसानघाटों में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु होने और उनका अंतिम संस्कार करने को लेकर कुछ व्यवहारिक दिक्कतें आ रही हैं। कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत कोविड-19 से पीडि़त मरीज की मृत्यु होने पर शव को पूरी सुरक्षा व सम्मान के साथ ऐसे स्थानों पर अंतिम संस्कार किया जाना है, जहां बसाहट न हो तथा संक्रमण फैलने जैसी कोई भी आशंका न रहे। इस बात को ध्यान में रखते हुए तथा कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए आज संयुक्त टीम ने शहर के आउटरों का निरीक्षण किया है। शहर के आउटरों में तथा बसाहट से दूर कुछ ऐसे सुरक्षित स्थान ढूंढा गया है, जहां कोरोनो से मृत्यु होने पर मृतकों का स-सम्मान अंतिम संस्कार किया जा सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने उपाध्याय के साथ शहर के आउटरों का निरीक्षण किया है। इस दौरान टीम ने शहर के बाहर और रिहायशी इलाकों से दूर कुछ स्थान देखें हैं, जहां अब कोरोना से होने वाली मौत के बाद मृतकों का सम्मान के साथ व पूरी सुरक्षा के साथ अंतिम संस्कार हो सकेगा। टीम में विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ ही निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य विशेष रूप से शामिल थे।
 


Share

Leave a Reply