रामजन्म भूमि मंदिर शिलान्यास के अवसर पर शहर में दीपोत्सव का आयोजन होगा 5 को
रायपुर। राम जन्मभूमि मामले को लेकर वर्षों से जारी विवाद का सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रामलला की जन्म भूमि संबंधी पक्ष में दिये गये निर्णय के उपरांत जनता जर्नादन द्वारा देखे गये स्वप्र को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या पहुंचकर चांदी की दो ईंट रामलला जन्म स्थल पर रखकर साधू संतों एवं महत्वपूर्ण लोगों की उपस्थिति में शिलान्यास करेंगे। अयोध्या स्थित रामलला के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर शहर के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। लाकडाउन के चलते श्रद्धालु अयोध्या नहीं जा पाएंगे इसलिए विश्व हिन्दू सभा, बजरंग दल, शिवसेना, आरएसएस, हिंदू युवा वाहिनी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पांच अगस्त बुधवार को अपने-अपने घरों में पांच, सात अथवा नौ दीपों का प्रज्जवलन कर दीपोत्सव मनाने की अपील की गई है। अपील कर्ता डॉ. योगेश चंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम आम हिंदूओं के हृदय में बसते हैं। बुधवार का दिन प्रदेश एवं देश के लिए नव इतिहास का सृजन कर रहा है जब लोग दीपावली की तरह अपने घरों में दिया जलाकर भगवान श्री राम के प्रति भक्ति भाव का प्रदर्शन करेंगे कि वहीं मिश्रा के अनुसार शहर के विभिन्न देवालयों में मंदिर समिति के सदस्यों एवं प्रमुख पुजारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर राम लला के जन्म स्थल पर भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। कांग्रेस एवं भाजपा के विधायकों द्वारा भी आम लोगों के मध्य दीयों का वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक परिवार से राम जन्म भूमि शिलान्यास उत्सव में दीप प्रज्जवलन की अपील की गई है।




