BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

चरित्र शंका के चलते पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला,खुद किया जहर सेवन, दोनों अस्पताल में भर्ती

 चरित्र शंका के चलते पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला,खुद किया जहर सेवन, दोनों अस्पताल में भर्ती
Share

मुंगेली। जिले के लोरमी थाना के अमलडीही में चरित्र शंका के चलते पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी के हाथ-पैर काट दिए। हमले में महिला का एक हाथ धड़ से अलग हो गया है। उसके बाद पति ने खुद कीटनाशक दवा पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की।  दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार शाम का है। पीडि़ता पत्नी पार्वती साहू (45 वर्ष) अपनी बेटी के साथ खेत में काम कर रही थी। उसी समय वहां आरोपी पति बराती साहू (50 वर्ष) पहुंच गया। चरित्र शंका को लेकर उससे गाली-गलौच करते हुए विवाद करने लगा और विवाद उतना बढ़ गया कि पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर तबाड़तोड़ एक के बाद एक कई वार कर दिया। जिससे उसका एक हाथ धड़ कटकर अलग हो गया। पैर भी आधा कट चुका है और शरीर पर कई जगह हमले के निशान है। 

वहीं हमले के बाद पति ने भी कीटनाशक दवा पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना से घबराए बेटी सीमा ने लोरमी थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और 108 की मदद से दोनों को लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीडि़त महिला को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।


Share

Leave a Reply