पूर्व विवाद के चलते युवक पर किया धारदार औजार से हमला, सरस्वती नगर थाने का मामला
रायपुर। रंजिश के चलते गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर धारदार औजार से मारकरे घायल कर देने की रिपोर्ट सरस्वती नगर थाने में दर्ज की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा सरस्वतीनगर निवासी नान्हु राव 19 वर्ष पिता सोहन राव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पूर्व विवाद के चलते रामदरबार गेट के पास कोटा में बुधवार को दीप मोंगराज,सन्नी एवं मुकूल ने पीडि़त के साथ गाली-गलोच करते हुये हाथ-मुक्का से मारपीट शुरु कर धारादार औजार निकालकर कंधे के उपर वार किया। इसके चलते युवक को चोट लगी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




