BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शराब की बढ़ी कीमतों के बाद भी मदिराप्रेमी शराब लेने टूट पड़े, प्रति बोतल 10 रूपए अतिरिक्त राशि का भुगतान

शराब की बढ़ी कीमतों के बाद भी मदिराप्रेमी शराब लेने टूट पड़े, प्रति बोतल 10 रूपए अतिरिक्त राशि का भुगतान
Share

रायपुर। करीब डेढ़ माह के लंबे अंतराल के बाद खुली शराब दुकानों में आज सुबह से ही मदिराप्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दूसरी ओर मदिराप्रेमियों को शराब लेने के लिए प्रति बोतल 10 रूपए की अतिरिक्त राशि का भी भुगतान करना पड़ा। 

दरअसल शराब की कीमत बढ़ाने के पीछे मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना के विकास के लिए राशि एकत्रित करना है। खबर है कि शराब दुकानों में प्रति बोतल 10 रूपए अतिरिक्त लिया जा रहा है। बावजूद इसके मदिराप्रेमी खुशी-खुशी शराब खरीद रहे हैं। ज्ञात हो कि आज 04 मई से प्रदेश में शराब दुकान खोलने की अनुमति दी गई है। शराब दुकान सुबह 08 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित होगी। सूत्रों ने बताया कि अंग्रेजी शराब के साथ ही देशी शराब की कीमतों में भी वृद्धि की गई है। वर्तमान में आज से देशभर में लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह और बढ़ाते हुए अब 17 मई तक लॉकडाउन किया गया है। इस बीच राज्य के ऐसे जिले जो ग्रीन जोन में हैं आज से शराब दुकानें खुल गई हैं। मदिराप्रेमियों को लंबे समय से शराब दुकान खुलने का इंतजार था, सरकार द्वारा कल सुबह इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया था कि सोमवार सुबह 08 बजे से शराब दुकानें खुल जाएंगी। इस बीच आज सुबह से ही शराब दुकानों के बाहर मदिराप्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। 


Share

Leave a Reply