नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : 25 लाख पंचायत घोटाले में पूर्व महिला सरपंच गिरफ्तार, गबन करना किया स्वीकार

CG : 25 लाख पंचायत घोटाले में पूर्व महिला सरपंच गिरफ्तार, गबन करना किया स्वीकार
Share

 जांजगीर-चांपा : कोटमीसोनार ग्राम पंचायत की पूर्व महिला सरपंच रामिन बाई नेताम को पंचायत निधि से ₹25 लाख से अधिक के गबन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अकलतरा थाना पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और एएसपी उमेश कश्यप के निर्देशन में की।

क्या है मामला
यह घोटाला 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत को प्राप्त राशि से जुड़ा है। पूर्व में इस मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव ईलाही मोहम्मद कुरैशी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (साझा आपराधिक मंशा) के तहत मामला दर्ज है

गबन की बात स्वीकार, भेजा गया रिमांड पर
पूछताछ के दौरान रामिन बाई नेताम ने गबन की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस घोटाले से जुड़े अन्य दस्तावेजों और खातों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और नाम सामने आ सकते हैं।



Share

Leave a Reply