फेसबुक पर परिचय के बाद गिफ्ट भेजने के बहाने हजारों रुपयें की ठगी,धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर। फेसबुक के माध्यम से परिचय होने पर महिला को गिफ्ट भेजने के की बात कहकर कस्टम चार्ज के नाम पर 30 हजार रुपयें खाते में जमा करा धोखाधड़ी किया। घटना की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी बीटाआई मैदान के सामने शंकरनगर निवासी श्रीमती वर्षा दानवानी 36 वर्ष पति राम दानवानी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का फेसबुक के माध्यम से 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2020 के मध्य एक व्यक्ति से परिचय हुआ जिसके बाद बातचीत होने लगा। फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजने वाले ने अपना नाम डॉ.माईक व शिशु विशेषज्ञ होना बताया था। डां.माईक द्वारा बार-बार उपहार भेजने की बात कर रहा था लेकिन मना करने के बावजूद जिद करने पर हामी भरने पर 23 अक्टूबर को 4474241-65073 नंबर से कॉल करके गिफ्ट भेजने की सूचना दी। इसके बाद 26 अक्टूबर कों 93114-71030 नंबर से कॉल आया और कहा गया कि डां.माईक द्वारा पार्शल भेजा गया है। इस पर कस्टम चार्ज 30 हजार रुपयें पटाने पर आपके एड्रेस पर पहुंचेगा। उसके बातों में आकर पीडि़ता ने 30 हजार रुपयें जमा करा दिया। जिसके बाद फिर कहा गया कि आपके पार्शल में कस्टम का प्राबलम आ रहा है ,1 लाख 35 हजार रुपयें जमा करने पड़ेगें। जिसके बाद संदेह होने पर महिला ने इसकी शिकायत थाने में की है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।




