BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्य में आज 169 देशी तथा विदेशी दुकानों में हुई छापामार कार्रवाई

 राज्य में आज 169 देशी तथा विदेशी दुकानों में हुई छापामार कार्रवाई
Share

रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशानुसार राज्य में अवैध मदिरा के बिक्री तथा परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में आज आबकारी विभाग द्वारा राज्य के 169 देशी तथा विदेशी मदिरा दुकानों की जांच की गई। इनमें आबकारी आयुक्त निरंजन दास के निर्देश तथा, प्रबंध संचालक सी एस एम सी एल श्री ए.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विभाग की गठित टीम द्वारा जांच के दौरान किसी भी मदिरा दुकान में मिलावटी शराब नहीं पाई गई। 

आबकारी विभाग की कार्रवाई के तहत आज जिला रायपुर द्वारा 09 देशी एवं 09 विदेशी जिला दुर्ग द्वारा 05 देशी एवं 01 विदेशी जिला बलौदाबाजार द्वारा 02 देशी एवं 01 विदेशी तथा गरियाबंद द्वारा 03 देशी एवं 03 विदेशी मदिरा दुकानों की आकस्मिक जांच की गई। इसी तरह महासमुंद द्वारा 06 देशी एवं 03 विदेशी, धमतरी द्वारा 05 देशी एवं 01 विदेशी, बालोद द्वारा 07 देशी एवं 03 विदेशी तथा बेमेतरा द्वारा 04 देशी एवं 02 विदेशी मदिरा दुकानों की जांच की गई। राजनांदगांव द्वारा 02 देशी एवं 02 विदेशी कबीरधाम द्वारा 04 देशी एवं 01 विदेशी, जिला बिलासपुर द्वारा 29 देशी एवं 20 विदेशी तथा मुंगेली द्वारा 06 देशी एवं 03 विदेशी, कोरिया द्वारा 06 देशी एवं 05 विदेशी मदिरा दुकानों की जांच की गई। 

इसी तरह राज्य स्तरीय उडऩ दस्ता द्वारा 03 देशी मदिरा दुकान, संभागीय उडऩ दस्ता रायपुर द्वारा 02 देशी एवं 01 विदेशी, संभागीय उडऩ दस्ता दुर्ग द्वारा 03 देशी एवं 03 विदेशी, संभागीय उडऩदस्ता बिलासपुर द्वारा 04 देशी एवं 04 विदेशी, संभागीय उडऩ दस्ता बस्तर द्वारा 01 देशी एवं 03 विदेशी तथा संभागीय उडऩ दस्ता सरगुजा द्वारा 01 देशी मदिरा तथा 01 विदेशी मदिरा दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। विगत कुछ दिनों से विभाग को मदिरा दुकानों में शराब में पानी मिलाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। शिकायतों को आबकारी मंत्री तथा आबकारी आयुक्त द्वारा गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया गया कि मदिरा दुकानों की सघन आकस्मिक जांच की जाए। जांच में शिकायत की पुष्टि पर कठोर कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं।


Share

Leave a Reply