BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाईक सवार एक परिवार को मारी टक्कर, हादसे में पिता और पुत्र की मौत

   तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाईक सवार एक परिवार को मारी टक्कर, हादसे में पिता और पुत्र की मौत
Share

कवर्धा। आज सुबह घटना मोटरसाइकिल में सवार होकर पति पत्नी और दो बच्चे मध्य प्रदेश जा रहे थे इसी दौरान पोलमी नाका के पास एक तेज रफ्तार से चल रही अनियंत्रित मेटाडोर की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है। पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें कुकदुर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है, वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार  आज सुबह 7 बजे संजय यादव 40 वर्षीय मोटरसाइकिल से अपने पुत्र रविकांत जो 6 वर्ष का है इसके साथ अपने पत्नी और लगभग 1 साल की बच्ची के साथ पत्नी के मायके ताई तिरनी से अपने घर मध्यप्रदेश के जलदा गांव ले जा रहा था,अभी पोलमी नाका के पास ही पहुँचे थे तभी एक तेज रफ्तार मेटाडोर के साथ भिड़ंत हो गई।इस जबरदस्त टक्कर में संजय यादव और बेटे रविकांत की मौके पर ही मौत हो गई, पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें 108 के माध्यम से कुकदूर अस्पताल ले जाया गया है,जहां इनका चल रहा है। घटना की जानकारी कुकदूर थाने मे दी गयी है।पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई तथा मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Share

Leave a Reply