BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

अतिआवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने कलेक्टरों-एसपी व परिवहन अधिकारियों को निर्देश जारी

अतिआवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने कलेक्टरों-एसपी व परिवहन अधिकारियों को निर्देश जारी
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी जिले के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और सभी परिवहन अधिकारियों को अति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने के लिए उनके परिवहन बाधित नहीं हो इसके लिए समुचित व्यवस्था करने के आदेश जारी किये है। परिवहन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को आवश्यक और कम आवश्यकता वाली वस्तुओं के परिवहन में प्राथमिकता देने संबंधी भारत सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों को प्रेषित करते हुए समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिये है। जिलाधिकारियों को मेडिकल आपूर्ति से संबंधित माल वाहनों को शीघ्र जांच कर सर्वोच्च प्राथमिकता से गंतव्य के लिए परिवहन करने के निर्देश दिये गये हैं। सेनेट्री ग्रोसरी की चीजे, कार्मचारियों के ई.पी.एफ. की सामग्री, दुग्ध उत्पादन और मीडिया मटेरियल के माल वाहनों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिलाधिकारियों को जिलों में आवश्यकतानुसार आपदा प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।


Share

Leave a Reply