BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर में इंटेलिजेंस टीम की रेड कार्यवाई: रेलवे मे नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

रायपुर में इंटेलिजेंस टीम की रेड कार्यवाई: रेलवे मे नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Share

रायपुर। आरपीएफ की इंटेलिजेंस टीम ने बेरोजगार युवाओं को रेलवे मे नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने राजधानी रायपुर चंगोराभाटा के एक मकान में रेड कार्रवाई करते हुय आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पढिये पूरी खबर-
मिली जानकारी के के अनुसार- आरपीएफ की इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि रायपुर में एक गिरोह बेरोजगार युवाओं को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर उन्हें ठगी का शिकार बना रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरपीएफ  की इंटेलिजेंस टीम ने चंगोराभाट स्थित एक मकान में दबिश दी और छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ हैं कि ये सभी रेलवे में ग्रुप सी और डी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देते थे। इसके एवज में आरोपी एक-एक युवाओं से 4-4 लाख रूपए लेते थे। आरोपियों ने ऐसे ही 50 से ज्यादा युवाओं को झांसे में लेकर उनसे करोड़ों की ठगी की थी। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी से पूछताछ जारी है।

यहाँ के सभी आरोपी-
पकड़े गये सभी आरोपी चंगोरा भाटा स्थित एक मकान में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के नाम से दफ्तर संचालित कर रहे थे। आरोपियों में कृष्ण कुमार साहू, संतोष मिश्रा, लूयस कुमार साहू, रूपेश कुमार, सतोष कुमार साहू के नाम शामिल है।  आरपीएफ की टीम ने मौके से रेलवे के नाम से फर्जी दस्तावेज, फर्म, छह मोबाइल और लाखों रूपए की नगदी जब्त की है।

 



Share

Leave a Reply