राजधानी के एक कपड़ा कारोबारी के साथ देर रात मारपीट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर कॉलोनी में कपड़ा कारोबारी अमर कनिया के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला देर रात लगभग 11 बजे का है जब कपड़ा कारोबारी अपने राजीव नगर निवास के समीप परिवार के साथ थे, उसी वक्त कार में अज्ञात चार युवकों ने गाली गलौज किया जिस पर कारोबारी ने आपत्ति दर्ज की जिसके बाद चारों युवकों ने कारोबारी पर हमला कर दिया और डंडा से मारपीट की इस विवाद में बीच बचाव में आए कारोबारी के साथी अन्य की भी जमकर पिटाई की गयी।
पढ़ें : हाथरस घटना: परिवार की मर्जी के खिलाफ आधी रात पुलिस ने किया पीड़िता का अंतिम संस्कार, लोगो में आक्रोश
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई जिसके बाद राजीव नगर कॉलोनी के निवासियों ने थाना का घेराव कर दिया। पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा नेता राजकुमार राठी सहित सभी रहवासी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जिसके बाद पुलिस ने गस्त बढ़ाया और कपड़ा व्यवसायी से कार सवार युवकों ने गाली-गलोच व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।




