नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG- बीजेपी नेता की हत्या : टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

CG- बीजेपी नेता की हत्या : टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीजेपी नेता की टंगिया से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का नाम हेमलाल मिर्चे था। मृतक उप सरपंच भी था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में उपसरपंच की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है।

घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा की है। आरोपी का नाम पवन कुमार मिर्चे है। पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी पति ने बीजेपी नेता व गांव के उपसरपंच हेमलाल मिर्चे पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में उपसरपंच के गले और सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उपसरपंच की मौके पर ही मौत हो गई

वहीं, हत्याकांड की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस के उच्च अधिकारियों समेत विधानसभा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर उससे इस घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इधर, इस घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है। उपसरपंच की हत्या से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विधानसभा पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से घटना के संबंंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आगे की जांच कार्रवाई भी की जा रही है।



Share

Leave a Reply