नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG- महाकुंभ जाना हुआ और भी आसान, छत्तीसगढ़ से होकर प्रयागराज महाकुंभ जाएगी स्‍पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल…..

CG-  महाकुंभ जाना हुआ और भी आसान, छत्तीसगढ़ से होकर प्रयागराज महाकुंभ जाएगी स्‍पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल…..
Share

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर रेलवे मंडल ने प्रयागराज महाकुंभ मेले के लिए स्‍पेशल ट्रेन की सुविधा दी है। महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली एक फेरे के लिए 08 फरवरी, 2025 को नागपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 01203 नागपुर-दानापुर कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 09 फरवरी, 2025 को दानापुर से चलने वाली गाड़ी 01204 दानापुर-नागपुर कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली यह कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, घंसौर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना जंक्शन, माणिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, मिर्ज़ापुर, चुनार जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा रेलवे स्टेशनों में ठहराव की सुविधा दी जा रही है

कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 02 एसी टू कम एसी प्रथम, 01 एसी टू, 02 एसी टू कम एसी थ्री, 09 थ्री, एसी थ्री, 04 स्लीपर, 02 एसएलआरडी सहित 20 कोच के साथ चलेगी।

दर्शनार्थी समय पर दें ध्यान

01203 नागपुर-दानापुर कुभ मेला स्पेशल ट्रेन नागपुर 15.00 बजे रवाना होकर गोंदिया 16.55/17.00 बजे, बालाघाट 17.38/17.40 बजे, नैनपुर 19.33/19.35 बजे, घंसौर 20.03/20.05 बजे, जबलपुर 00.05/00.15 बजे, कटनी 01.20/01.25 बजे, मैहर 02.18/02.20 बजे, सतना 02.50/02.55 बजे, माणिकपुर 04.18/04.20 बजे, प्रयागराज छिवकी जंक्शन 06.20/06.25 बजे, मिर्ज़ापुर 07.25/07.27 बजे, चुनार जंक्शन 07.55/07.57 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 10.15/10.25 बजे, बक्सर 11.24/11.26 बजे, आरा 12.11/12.13 बजे तथा दानापुर रेलवे स्टेशन 13.00 बजे पहुचेगी ।



Share

Leave a Reply