BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मरवाही, मंत्रियों से पूछ रहा है घोर लापरवाही के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है- अमित जोगी

मरवाही, मंत्रियों से पूछ रहा है घोर लापरवाही के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है- अमित जोगी
Share

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलो को लेकर आज राज्य सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधा है। 
 
 
अमित जोगी ने ट्वीट में लिखा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के स्वामिभक्त मंत्रियों ने वोट के चक्कर में मरवाही पेंड्रा और गौरेला के लाखों क्षेत्रवासियों की जान को जोखिम में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधा दुरूस्त करने की जगह सरकारी पैसे से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए चाय पर चौपाल और पंचायत सम्मेलन जैसे आयोजन किए जा रहे है, जिसका नतीजा मरवाही में कांग्रेस प्रवेश से सौ गुना ज्यादा कोरोना प्रवेश का जानलेवा सिलसिला अब शुरू हो गया है।
 
 
अमित जोगी ने यह भी आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के पास इसकी रोकथाम हेतु रत्ती भर व्यवस्था नहीं है। हाल ये है कि पूरे जिले में न तो अजीथ्रोमाइसीन की एक गोली है और न ही हजमत पीपीई और वेंटिलेटर है और न ही क्रिटिकल केर का एक डॉक्टर है। वहीं दूसरी ओर अधिकांश मंत्रियों ने खुद को रायपुर स्थित अपने बंगलों में बंद कर लिए है। अब मरवाही मंत्रियों से पूछ रहा है इस घोर लापरवाही के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है।
 
 
ज्ञात हो कि मरवाही के ग्राम नरौर में हालही में हुए पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए ग्राम नरौर के सरपंच सहित करीब 25 लोग कोरोना पॉजीटिव पाये गये है। जिसे लेकर अमित जोगी ने सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधा है। 


Share

Leave a Reply