BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

 सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Share

कोरबा। यहां के कलेक्टोरेट में एक महिला सहित दो लोगों को चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के नाम से 3 लाख की ठगी करने वाले लोगों पर पुलिस ने 420 का प्रकरण दर्ज किया है। वर्ष 2016 में इस मामले में शिकायत की गई थी। 4 साल की लुकाछिपी के बाद आरोपी गिरफ्त में आये हैं।

कोरबा जिले के पाली निवासी और एसईसीएल कर्मी पंचराम कंवर की शिकायत पर यह कार्रवाई कोरिया पुलिस ने की। इस बारे में बताया गया कि पत्थलगांव और कोरिया के विजय, रमेश और सुशील नामक व्यक्ति ने पंचराम को झांसा दिया था कि सरकारी नौकरी लगाने के लिए नेटवर्क की जानकारी उनके पास है। उन्होंने कोरबा कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर नौकरी लगाने का आफर दिया। उनकी बातों में आकर पंचराम ने अपने पुत्र और बहू की नौकरी के लिए 3 लाख 10 हजार रूपए ढीले कर दिए। रकम देने के बाद वह इंतजार कर रहा था कि कब नियुक्ति पत्र प्राप्त हो ताकि वह अपने घर के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी पर देख सके। काफी समय बीतने पर जब नियुक्ति पत्र नहीं आया तो इस बारे में संबंधित लोगों से बातचीत की गई। उन्होंने फि र भी टरकाना जारी रखा। रकम वापसी की बात करने पर उन्होंने धैर्य से काम लेने की सलाह दी। आखिरकार इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पता चलने पर आरोपी फ रार हो गए। हाल में ही उनकी उपस्थित की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


Share

Leave a Reply