नाबालिग लड़की के साथ किरायेदार ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
रायपुर। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उरला थानाक्षेत्र में किराये के मकान में पिछले एक वर्ष से रहे सुनील गुप्ता ने मकान मालिक की 14 वर्षीय बेटी को डरा-धमकाकर जबरदस्ती किया था। जिसके बाद बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दिया था। तब आरोपी को मकान मालिक ने घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से आरोपी दूसरी जगह किराये के मकान पर रह रहा था। दो दिन पूर्व आरोपी ने लड़की को घर में अकेली पाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363,376,366,506 पास्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है।




