BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

लव मैरिज के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए हुआ क्या ऐसा

 लव मैरिज के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए हुआ क्या ऐसा
Share

बेमेतरा| छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक खबर सामने आ रही है जहां एक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतिका के पति दीपकधर दीवान की सूचना पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर शाम की है। पीएम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृत महिला का मायका भिलाई है। आत्महत्या के बाद पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ की है।

पढ़े पूरी खबर-
थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार- सोमवार को शाम 7 बजे के करीब दुर्ग रेाड में वार्ड 11 के लाखोटिया गली में किराए के मकान मे 22 वर्षीय डॉली दीवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिसकी रिपोर्ट मृतका के पति दीपक ने थाना पहुंच कर रात में की। दीपक ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दोपहर में खाना खाने घर आया था। जिसके बाद वो काम पर चाला गया। फिर शाम को उसे उसकी बहन ने फोनकर जानकारी दी कि उसका कमरा अंदर से बंद है। जिसके बाद वो घर पहुंचा, आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह कमरे अंदर घुसा तो पत्नी फंदे पर लटकती मिली। मंगलवार सुबह थाना प्रभारी राजेश मिश्रा व अमला मौके पर पहुंचे। जिसके बाद नवविवाहिता की आत्महत्या पर मजिस्टे्रट की उपस्थिति में पंचनामा कर पीएम के लिए शव जिला हॉस्पिटल रवाना किया गया। पंचनामा के वक्त दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। परिजनों ने पुुलिस को जानकारी दी कि दोनों ने लव मैरिज किया था। विवाह को मात्र 3 वर्ष हुए थे। जांच अधिकारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट का इंतजार है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी ।
 


Share

Leave a Reply