निगम अमला ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों सहित 33 लोगों पर ठोका जुर्माना
दुर्ग। आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर निगम के तीन दलों को अमला अलग-अलग क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों की निगरानी किये। इस दौरान गांधी चैक के पास सुवामल गुजरमल किराना दुकान निर्धारित समय के बाद भी सामान विक्रय करते पाया गया। इसी प्रकार नया बस स्टैण्ड में साड़ी दुकान खुला पाया गया। जबकि दीपक नगर ममें अण्डा सेंटर खुला पाया गया।
वहीं लगभग 27 आम जनता बिना मास्क के मिले। इस तरह से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 33 लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही कर 33 हजार 300 रु. वसूल किये गये। निगम आयुक्त ने आम जनता के साथ ही व्यवसायियों, दुकानदारों से कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते जा रहा है अत: आपका सहयोग सजगता ही संक्रमण का बचाव है।
आयुक्त ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 6 अगस्त तक जारी लॉकडाउन में राखी और ईद त्योहार को देखते हुए दो दिन 29 और 30 जुलाई तक सुबह 6 बजे से 10 बजे तक किराना और राशन दुकानों को खोलने की छूट प्रदान किया गया था। इसके अलावा किसी भी व्यवसाय को संचालित करना प्रतिबंधित था। निगम की निगरानी दलों ने भ्रमण कर निर्धारित समय पर दुकानों को बंद कराया। जिन दुकानदारों द्वारा निर्धारित समय के बाद भी सामानों की बिक्री की जा रही थी उन दुकानदारों से जुर्माना वसूल किये।
हमारा मकसद आम जनता और व्यवसायियों से जुर्माना काटने की मंशा नहीं हैं। बल्कि कोरोना संक्रमण से बचाव का उपय के तहत् लोगों को सचेत करना है इस प्रकार नियमों का पालन नहीं करने वालों को अर्थदण्ड लगाया जा रहा है। कार्यवाही के दौरा स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, जसवीर सिंह भुवाल, मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, राजू सिंग, सुरेश भारती तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।




