CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शिक्षा, सम्मान और समान अवसरों से ही होगा समावेशी समाज का निर्माण

शिक्षा, सम्मान और समान अवसरों से ही होगा समावेशी समाज का निर्माण
Share

 रायपुर :- महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, रायपुर की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा लैंगिक समानता पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता  व मितवा फाउंडेशन की अध्यक्ष विद्या राजपूत एवं  रविना जी उपस्थित रहीं। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक, आत्मनिर्भर और संवेदनशील नागरिक बनाती है। उन्होंने कहा कि समाज में तृतीय लिंग समुदाय का भी उतना ही महत्वपूर्ण स्थान है जितना अन्य वर्गों का। किसी भी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने प्रत्येक नागरिक को कितना सम्मान, समानता और अवसर प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे लैंगिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों और समानता की भावना को अपनाएं।
मुख्य वक्ता विद्या राजपूत ने अपने जीवन के संघर्षपूर्ण अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति का जीवन जन्म से लेकर शिक्षा, परिवार, रोजगार और सामाजिक जीवन तक अनेक चुनौतियों से भरा होता है। उन्होंने अपने जीवन की यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि शिक्षा प्राप्त करने के दौरान उन्हें अनेक कठिनाइयों, भेदभाव और सामाजिक उपेक्षा का सामना करना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान उसके जेंडर से नहीं, बल्कि उसकी प्रतिभा, योग्यता, मेहनत और व्यक्तित्व से होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही वह सबसे सशक्त माध्यम है, जो भेदभाव की दीवारों को तोड़कर सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
रविना जी ने अपने संबोधन में ट्रांसजेंडर समुदाय की जीवन यात्रा, सामाजिक परिस्थितियों और उनके सामने आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर प्रत्येक व्यक्ति की भावनाओं, पहचान और स्वतंत्रता को समझना होगा। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के संदर्भ में कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपनी पसंद, अभिव्यक्ति और पहचान के अनुसार जीवन जीने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। आवश्यकता है कि समाज अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाए और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीने का अवसर दे।उन्होंने यह भी बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय अब अपने अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सम्मान के लिए स्वयं संगठित होकर कार्य कर रहा है। समुदाय की अपनी समितियां हैं, जिनके माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और आम नागरिकों को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महंत महाविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय ने बी.ए. एवं एम.ए. कक्षाओं में दो ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को प्रवेश देकर एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की है। यह कदम केवल प्रवेश देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समान अवसर और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश है।
कार्यक्रम में गरिमा गृह ट्रांसजेंडर शेल्टर, सरोना, रायपुर से श्री देव एवं मितवा समिति के सदस्य श्री गोविंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही महाविद्यालय के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. शांतनु पॉल, कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम चंद्राकर, प्रो. सुधीर जैन, डॉ. श्वेता महाकालकर, प्रो. सोमा गोस्वामी, प्रो. जीवन ज्योति एवं प्रो. सिमरन चंद्राकर, धनलक्ष्मी दीवान सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉ. अपूर्वा शर्मा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के समापन पर प्रो. राहुल तिवारी ने आत्मीय एवं भावपूर्ण शब्दों में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


Share

Leave a Reply