BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

होटल व्यावसायी व अन्य खाद्य सामग्री विक्रेताओं को प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालन की मिली अनुमति

 होटल व्यावसायी व अन्य खाद्य सामग्री विक्रेताओं को प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालन की मिली अनुमति
Share

कांकेर। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अध्यक्ष नगर पंचायत भानुप्रतापपुर एवं अध्यक्ष व्यापारी संघ भानुप्रतापपुर द्वारा दिये गये प्रस्ताव अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकरी के.एल. चौहान द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र भानुप्रतापपुर अंतर्गत व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों को प्रात: 8 बजे से सायं 7 बजे तक संचालित किये जाने एवं सप्ताह में एक दिन मंगलवार को बंद रखते हुए तथा साप्ताहिक बाजार को (सब्जी दुकान को छोड़कर) पूर्णत: बंद रखने के आदेश जारी किये गये हैं।
 
 
भानुप्रतापपुर आने वाले मुसाफिरो के भोजन आदि की असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अध्यक्ष नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के प्रस्ताव पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकरी श्री के.एल. चौहान द्वारा भानुप्रतापपुर में होटल व्यावसायी व अन्य खाद्य सामग्री (फास्ट फूड) विक्रेताओं को 12 अगस्त से आगामी आदेश पर्यन्त प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु शासन तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय कांकेर से पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश की शेष कंडिकाएं यथावत रहेंगी।


Share

Leave a Reply