BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

‘परीक्षा पे चर्चा : प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों को परीक्षा तनाव से मुक्त रहने का दिया मंत्र

‘परीक्षा पे चर्चा : प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों को परीक्षा तनाव से मुक्त रहने का दिया मंत्र
Share

 बेमेतरा । पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा, जिला बेमेतरा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के 9वें संस्करण का सीधा प्रसारण सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े तनाव से मुक्त करना तथा उन्हें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना था।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस लाइव प्रसारण को विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी एकाग्रता के साथ देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का केवल एक छोटा सा पड़ाव है, इसे कभी भी भय या तनाव का कारण नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे स्वयं की तुलना दूसरों से करने के बजाय अपनी क्षमताओं को पहचानें और निरंतर प्रयास करते रहें।

प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, नियमित अभ्यास एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि संतुलित दिनचर्या, योग, खेलकूद और पर्याप्त विश्राम विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य किशोर कुमार दहिकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कार्यक्रम छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संवाद विद्यार्थियों को परीक्षा को बोझ नहीं बल्कि एक अवसर के रूप में देखने की प्रेरणा देते हैं, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से उन्हें परीक्षा को लेकर सकारात्मक सोच मिली है। छात्रों ने इस सत्र को अत्यंत प्रेरणादायक, उपयोगी और मार्गदर्शक बताया, जिससे उन्हें आगामी परीक्षाओं की तैयारी में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्राप्त हुआ।



Share

Leave a Reply