BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

पुलिस ने किया प्रेमी जोड़े की आत्महत्या का खुलासा: नाबालिग युवती के पास से मिला एक प्रेम पत्र, जानिए आखिर क्या कुछ है खास

पुलिस ने किया प्रेमी जोड़े की आत्महत्या का खुलासा: नाबालिग युवती के पास से मिला एक प्रेम पत्र, जानिए आखिर क्या कुछ है खास
Share

जांजगीर| छत्तीसगढ़ के शिवनारायण थाना क्षेत्र के कुरियारी में रविवार की दरमियानी रात गांव के प्रेमी जोड़े ने बबूल के पेड़ में फांसी लगा कर दोनों ने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद सोमवार की सुबह 6 घंटे तक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर लटकता रहा लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। लोग भी तमाशबीन बने रहे। इस दौरान गांव सहित आसपास के गांव में सनसनी फैली फैल गई थी। लोग पुलिस का इंतजार करते रहे लेकिन पुलिस 6 घंटे बाद मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जनिये पूरी खबर-
पुलिस के अनुसार- कोरियररी गांव के नीलेश कश्यप पिता संतोष कश्यप उम्र (22) साल का गांव की ज्योति कश्यप पिता कृष्ण कुमार कश्यप उम्र (18) साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नीलेश कश्यप आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था जबकि ज्योति 11 की छात्रा थी। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। दोनों रविवार की शाम घर से निकले थे। सोमवार को सुबह दोनों का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ के नीचे लटकता मिला। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। मामले में दोनों मृतक के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

युवती के पास से मिला एक प्रेम पत्र-
आपको बता दे की ज्योति की जेब से पुलिस ने एक चिट्ठी बरामद की है। जिसमें नीलेश ने घर से भागने की बात कही है। साथ ही उसने ज्योति को अपना स्कार्फ लाने के लिए भी लिखा है। नीलेश ज्योति के साथ भाग जाना चाहता था लेकिन ज्योति इसके लिए राजी नहीं हुई। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया।

जाने क्या लिखा है पत्र में-
सॉरी यार बेबी पर मुझे पता है आपको मिलने के लिए बुलाया है इसलिए क्योंकि आज मैं अपने आप को नहीं माफ कर सकता। यार आपके बिना मर जाऊंगा। आज भागेंगे इसलिए बुलाया हूं यार। सीधा भाग जाएंगे। कुछ बात बताना है आपको। आप नहीं आए छत में तो मैं समझ जाऊंगा यार। मैं खुद को खत्म करने वाला हूं। आई मिस यू आज चलो यार मेरा साथ दो। मेरे साथ बस, प्लीज आज लास्ट है भाग जाते हैं यार। प्लीज कल बोला था पर नहीं गए, पर आ जाना आधार कार्ड और एक स्कार्फ लेकर प्लीज मैं वेट करूंगा प्लीज मना मत करना। आप और मैं साथ जिएंगे और साथ मरेंगे वाला कसम खाए थे। प्लीज 12 बजे मैं आपका वेट करूंगा। नहीं आए तो आप अपना ख्याल रखना, मैं लाइफ खत्म कर लूंगा। यार सॉरी घर में भी रोज बोलते हैं। प्लीज मेरा साथ मत छोड़ना छत आ जाना प्लीज जो बोला हूं, उसे लेकर प्लीज बेबी आई लव यू...डियर बेबी...आई मिस यू।
 


Share

Leave a Reply